फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पिरूल से सजावटी उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण संपन्न

Mon, 26 Aug 2024 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
 चंपावत के लधौली में प्रशिक्षण में मौजूद महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। आरसेटी की ओर से ग्राम लधौली में आयोजित 13 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत पिरूल से बनने वाले सजावटी उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया है। ग्राम लधौली, ऐड़ी गुरेली, दुबचौड़ा चौड़ाख्याली क्षेत्र की 35 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी और आरसेटी निदेशक प्रांशु मैठाणी ने कार्यक्रम का समापन किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण में सीखे पिरूल से बनने वाले सजावटी उत्पादों को बना कर स्वरोजगार कर आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बैंकिंग ऋण योजनाएं, साइबर क्राइम, सरकारी योजनाएं, सामाजिक सुरक्षा स्कीम, समय प्रबंधन, स्वरोजगार करने की जानकारी दी।
बीडीओ कवींद्र सिंह रावत ने प्रशिक्षणार्थियों को एनआरएलएम स्वयं सहायता समूह की जानकारी दी। आरसेटी के फैकल्टी विजय लडवाल ने उद्यमिता के विषयों की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर मानसी मेहरा ने प्रशिक्षणार्थियों को पिरूल से बनने वाले सजावटी उत्पादों के विभिन्न डिजाइनों का प्रशिक्षण दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें