फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत जिला अस्पताल में जल्द होगा पीआईसीयू का संचालन

Tue, 20 May 2025 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय भट्ट
विज्ञापन

चंपावत। जिला अस्पताल में पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) का संचालन जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए यूनिट में सभी जरूरी उपकरण लगने शुरू हो गए हैं। इससे बच्चों को बेहतर इलाज मिलेगा।
जिला अस्पताल में बच्चों के इलाज के लिए 1.25 करोड़ रुपये से पीआईसीयू का निर्माण किया गया था, लेकिन यूनिट में जरूरी मशीनें नहीं आने से यूनिट का संचालन नहीं हो पा रहा था। अब 32 बेड की क्षमता वाले यूनिट में आईसी बेड, वेंटिलेटर, इंट्रीवेटर, फोटोथेरेपी, इंसुलिन पंप, मल्टी पैरा मॉनिटर सहित अन्य प्रकार की जरूरी मशीनें लगाई जा रही हैं। यूनिट शूरू होने में अभी एक महीना और लग सकता है। पीआईसीयू में बच्चों की हृदय गति, श्वास, रक्तचाप और अन्य महत्वपूर्ण संकेतों की बारीकी से निगरानी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिला अस्पताल परिसर में बने पीआईसीयू में सभी जरूरी उपकरण लगने शुरू हो गए हैं। संचालन में लगभग एक माह ओर लग सकता है। पीआईसीयू के संचालन के लिए ऑक्सीजन पाइप लाइन और स्टाफ की व्यवस्था की जा रही है। - एचएस ह्यांकी, पीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें