फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

Mon, 18 Jul 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी/नाचनी (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
पिकप खाई में गिरने से दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थल-मुनस्यारी रोड में रातापानी के पास रविवार रात एक पिकप के 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। एक किशोर गंभीर रूप से जख्मी है। घटना का पता सोमवार की सुबह छह बजे तब चला जब घायल किशोर ने किसी तरह खाई से सड़क पर आकर उस रोड में चल रहे वाहन चालकों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


नाचनी थाने से एसओ महेश कांडपाल के नेतृत्व में पुलिसकर्मी और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेजा जा रहा है। जबकि घायल का तेजम अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम पिकप (यूके 05 सीए 0165) में पिथौरागढ़ से मुनस्यारी तक कुछ बकरियां लाई गई। बकरियां उतारने के बाद यह लोग पिकप को लेकर रात ही में पिथौरागढ़ के लिए लौट रहे थे। तहसील मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर एक मोड़ पर यह पिकप सड़क की रेलिंग तोड़ते हुए 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन


रात में किसी को भी दुर्घटना का कोई पता नहीं चल पाया। सोमवार सुबह जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकप चालक जगदीश सिंह (36) पुत्र मोती सिंह निवासी रावलगांव पिथौरागढ़ और बकरी व्यवसायी शाहिद कुरैशी (28) पुत्र बाबू कुरैशी मूल निवासी पीलीभीत हाल निवासी पिथौरागढ़ के शव को बरामद कर दिया। दुर्घटना में पिथौरागढ़ तहसील के फगाली गांव निवासी अमन (16) पुत्र गिरीश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दुर्घटना का कारण रात में घना कोहरा और फिसलन वाली सड़क को बताया है। पुलिस को खाई में उतरकर शवों को निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें