फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप वाहन खाई में गिरा, एक की मौत

Fri, 02 Sep 2016 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
पिकअप वाहन खाई में गिरा, एक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकासखंड बाराकोट के कामाजूला-सिमलखेत के बीच जमाड़ बैंड पर पिकअप वाहन के खाई में गिरने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सीएचसी लोहाघाट में किया गया, इनमें से दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कामाजूला से सिमलखेत की ओर जा रहा पिकअप (यूके 03सीए-0763) जमाड़ बैंड के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर खाई में गिर गई। दुर्घटना में वाहन सवार बहादुर राम (60) पुत्र जोगा राम निवासी कामाजूला (डोल) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन स्वामी लालू राम (55) पुत्र प्रेम राम निवासी कामाज्यूला, चालक प्रहलाद सिंह (42) पुत्र कृष्ण सिंह निवासी बकरियाज्यूला, चंद्र प्रकाश (7) पुत्र सुरेश राम गंभीर रूप से घायल हो गए।

चंद्रप्रकाश को 108 आपात सेवा, लालू राम और प्रहलाद सिंह को निजी वाहनों से अस्पताल लाया गया। घायल चंद्र प्रकाश मृतक बहादुर राम का नाती है। घायलों का इलाज कर रहे डा. अजय एवं अमन ने बताया कि घायल लालू और प्रहलाद को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें