चंपावत पुलिस लाइन में दूसरे दिन भी जारी रही नाप जोख प्रक्रिया।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में रेडियो अनुरक्षण और रेडियो केंद्र अधिकारी पदों की भर्ती प्रक्रिया शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। शनिवार को तीन पुरुष अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रतिभाग किया।
राज्य में रेडियो अनुरक्षण और रेडियो केंद्र अधिकारी के 30 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित की गई शारीरिक दक्षता परीक्षा में 41 पुरुष और 18 महिला अभ्यर्थियों ने शिरकत की, जबकि आज छूट गए तीन पुरुष अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लिया।
जिले में इन पदों के लिए 97 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, जिसमें 62 प्रतिभागियों ने शारीरिक दक्षता में प्रतिभाग किया। इस मौके भर्ती मजिस्ट्रेट डॉ.बीएस जंगपांगी, ऑब्जर्वर जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजन सिंह रौतेला, प्रतिसार निरीक्षक आरएम पांडेय आदि मौजूद रहे।