फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सोशल मीडिया पर फोटो वायरल, विरोधी भी दिखे आनंद के साथ

Thu, 07 Aug 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला अध्यक्ष अध्यक्ष पद की लड़ाई अब तेज हो गई है। सोशल मीडिया में एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष के दावेदार आनंद सिंह अधिकारी के साथ 12 जिपं सदस्य साथ खड़े नजर आ रहे हैं। पहले उनकी दावेदारी पर सवाल उठाने वाले भी उनके साथ खड़े दिख रहे हैं। इससे पहले भी 10 सदस्यों के साथ फोटो वायरल हो रहा था। अब नाराज सदस्य भी आनंद ही आनंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुरुआत में भाजपा समर्थित पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहीं जिला पंचायत सदस्य निर्मला महराना और आनंद सिंह अधिकारी का नाम जिला पंचायत अध्यक्ष के दावेदारों में शामिल था। अब सोशल मीडिया में वायरल फोटो में 15 में से 12 सदस्य आनंद के साथ दिख रहे हैं। सूत्रों के अनुसार फोटो हल्द्वानी का बताया जा रहा है। जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने बताया कि आला कमान का फैसला सभी को मान्य होगा। प्रदेश से जिसके नाम पर मुहर लगेगी, वही प्रत्याशी होगा।
कांग्रेस प्रमुखों के लिए लगा रही जोर
चंपावत। कांग्रेस चारों ब्लॉकों में प्रमुखों के लिए जोर लगा रही है। पाटी ब्लॉक में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के बेटे शंकर सिंह अधिकारी जोर लगा रहे हैं। इसके अलावा बाराकोट सीट के लिए भी जाेर आजमाइश चल रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत ने कहा कि वह क्षेत्र पंचायत सदस्यों के संपर्क में हैं। पाटी में कांग्रेस का प्रमुख बनना तय है। पार्टी ने पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के पद पर एक मात्र बनबसा में प्रत्याशी को अधिकृत किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें