फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से बिना डॉक्टर के चल रहा है पीएचसी तामली

विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग की नसीहत देते डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश के तामली क्षेत्र का अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चार दिन से बगैर डॉक्टर के हैं। बीडीसी सदस्य मनोज जोशी, भुवन जोशी सहित तमाम लोगों का कहना है कि डॉक्टर नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से इस वक्त न तो वाहन चल रहे हैं और नहीं क्षेत्र में इमरजेंसी में इलाज नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद विधायक कैलाश गहतोड़ी के जन संपर्क अधिकारी दीपक मुरारी ने डीएम और सीएमओ से अस्पताल की व्यवस्था को सुधारने का आग्रह किया। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि तामली के डॉक्टर की सेवा चंपावत में ली जा रही है, उनके स्थान पर 15 अप्रैल को तामली में नया डॉक्टर भेजा जाएगा।
जिला अस्पताल में सिर्फ इमरजेंसी में हो रहा इलाज
चंपावत। जिला अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाया गया है। इस वजह से अब यहां ओपीडी और अन्य सामान्य उपचार बंद है। सीएमएस डॉ. आरके जोशी का कहना है कि अस्पताल में मुख्य रूप से बुखार, खांसी आदि के अलावा इमरजेंसी में इलाज की सुविधा है। अस्पताल में तैनात डॉक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ ने जिला अस्पताल आए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के लाभ बताए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें