फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: धूमधाम से मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

Mon, 25 Sep 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में विश्व फार्मासिस्ट दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। जिला चिकित्सालय में जिलाध्यक्ष विष्णु गिरि गोस्वामी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का मुख्य अतिथि सीएमएस डॉ. पूरन सिंह खोलिया ने शुभारंभ किया। वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार आम जनमानस के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर है तो उसे उत्तम गुणवत्ता की औषधियों पर ध्यान देना पड़ेगा। इसके लिए फार्मेसी कैडर को मजबूत करना पड़ेगा। वर्तमान में जिले में कम फार्मासिस्ट की तैनाती और पद के सापेक्ष अत्यधिक कार्य पर चिंता जताई।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में हुए कार्यक्रम में तान सिंह, प्रमोद कुमार पांडे, मनोज पुनेठा, चेतन वर्मा, संजय कुमार वर्मा, मनोज कुमार टम्टा और लोहाघाट में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकुल कुमार राय, किरन राय, नवीन कनौजिया, सुरेश चंद्र पाटनी, सुनीता पाटनी, कुलदीप राय और बाराकोट में मनोज कुमार वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, त्रिभुवन उप्रेती, दयाल सिंह अधिकारी और पाटी में प्रकाश सिंह खड़ायत, योगेश कनौजिया, नवीन गोस्वामी आदि और टनकपुर में जगदीश सिंह कुंवर, महेश चंद्र भट्ट, भगवती प्रसाद पंत, अनिल गड़कोटी, प्रकाश चंद्र भट्ट आदि फार्मेसिस्ट ने विश्व फार्मेसी दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान जिला चिकित्सालय में फार्मासिस्ट ने भर्ती मरीजों को फल भी बांटे।

मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की प्रतिबद्धता दोहराई
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल लोहाघाट, भागीरथी संस्थान और राजकीय पॉलीटेक्निक में विश्व फार्मासिस्ट दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान फार्मासिस्ट ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की प्रतिबद्धता दोहराई। भागीरथी संस्थान में प्रधानाचार्य मनीष भट्ट के दिशा निर्देशन में फार्मेसी विभाग की ओर से पोस्टर प्रेजेंटेंशन, क्विज, गायन, नृत्य, रंगोली, स्टोन पेंटिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य भट्ट ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर अनिल, नेहा, इंद्रा, ज्योति, सुभाष आदि रहे।
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल में चिकित्साधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल की अध्यक्षता में फार्मासिस्ट दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिले के 10 फार्मासिस्ट की टीम कुमाऊं विवि की ओर से आयोजित सतत शिक्षा कार्यक्रम में हिस्सा लेने भीमताल गई। इस दौरान उन्होंने फार्मासिस्ट दिवस मनाया। वहां डॉ. सतीश पांडेय, भूपेश जोशी, सुरेश जोशी, प्रेम टम्टा, नवीन कनौजिया, योगेश कनौजिया, शेखर सिंह सार्की, मृत्युंजय वर्मा, अनिल वर्मा, रोशन विश्वकर्मा, ममता विश्वकर्मा आदि फार्मासिस्ट शामिल थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें