एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन में अंतर क्षेत्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता एवं चयन ट्रायल जारी है। फाइनल में सुबानश्री क्षेत्र अरुणांचल को हराकर निगम मुख्यालय फरीदाबाद ने जीत दर्ज की। बृहस्पतिवार को आल इंडिया एनएचपीसी वॉलीबाल टीम का चयन होगा। दूसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन प्रमुख महाप्रबंधक रईस मियां ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
टनकपुर पावर स्टेशन खेल मैदान में एनएचपीसी की अंतर क्षेत्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता एवं चयन ट्रायल जारी है। दूसरे दिन हुए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में निगम मुख्यालय फरीदाबाद क्षेत्र ने बनीखेत क्षेत्र को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में सुबानश्री क्षेत्र की टीम ने टनकपुर क्षेत्र की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में निगम मुख्यालय फरीदाबाद की टीम ने सुबानश्री क्षेत्र की टीम को 3-1 से हराकर जीत दर्ज की।
इससे पहले बीते दिवस बनीखेत क्षेत्र ने सिलिगुड़ी क्षेत्र को और सुबानश्री क्षेत्र की टीम ने बनीखेत को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। मैच रेफरी बरेली से आए वॉलीबाल फेडरेशन के रेफरी मो. उजैर और एनएचपीसी स्थित केवि क्रमांक दो के वॉलीबाल कोच पीएस राना थे। स्कोरर टनकपुर पावर स्टेशन के असिस्टेंट प्रोग्रामर चंदर रहे।