फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आमबाग में गोशाला में घुसा जंगली सुअर, महिला पर किया हमला

Wed, 03 Dec 2025 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के उप जिला अस्पताल में सुअर के हमले में घायल बिशना देवी। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। शारदा वन रेंज से सटे ग्राम आमबाग में गोशाला में घुसे जंगली सुअर ने एक महिला पर हमला कर दिया। हमले से महिला के पांव और हाथ में घाव बन गया। घायल का उप जिला अस्पताल में इलाज किया गया।
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल में घायल आमबाग निवासी बिशना देवी (55) पत्नी देव चंद ने बताया कि उनका घर जंगल के किनारे है। अपराह्न करीब तीन बजे जब वह अपनी गोशाला में गाय को चारा पत्ती देने गई तो वहां एक जंगली सुअर घुसा था। गोशाला में अंदर जाते ही सुअर ने हमला कर दिया और उनको गिरा दिया। शोर मचाने पर घर और आसपास के लोग पहुंचे। इस बीच हमलावर सुअर काफी देर तक चहारदीवारी के पास रहा, ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह जंगल की ओर भाग गया। घायल महिला को परिजनों ने तत्काल उप जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉ. नौनिहाल सिंह ने महिला का प्राथमिक इलाज किया। इधर, शारदा वन रेंजर सुनील शर्मा ने बताया कि जंगल में खासी संख्या में सुअर हैं। उन्होंने जंगल के किनारे के ग्रामीणों से सतर्क रहने और जंगल में अधिक अंदर तक न जाने की अपील की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें