फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जीवन मिशन:हर घर नल योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत हर घर को नल से जोड़ने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। जल निगम और जल संस्थान की ओर से 20728 घरों में पेयजल कनेक्शन लगाए जा चुके हैं, जबकि अभी 25 हजार से अधिक वंचित परिवारों को पेयजल योजना से जोड़ा जाना है।
विज्ञापन

जिले के चारों विकासखंडों में वर्ष 2022 तक छूटे 45890 परिवारों को पेयजल कनेक्शन देने का लक्ष्य है। जल निगम के ईई और जल जीवन मिशन के नोडल अधिकारी वीके जोशी ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में लोहाघाट विकासखंड के सभी परिवारों को पेयजल कनेक्शन से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के बाराकोट में 4890 चंपावत में 19474 लोहाघाट में 8381 जबकि पाटी विकासखंड में 4086 परिवारों को तक पानी पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
तीन स्तर पर किया जा रहा है योजना का संचालन
चंपावत। जल जीवन मिशन के तहत तीन स्तर पर योजना का संचालन किया जा रहा है। इसमें पहले चरण में हर घर तक पेयजल कनेक्शन पहुंचाया जाएगा। दूसरे चरण में पेयजल स्रोतों को टैप किया जाएगा जबकि तीसरे और अंतिम चरण में पेयजल स्रोतों के आसपास जल संवर्धन के कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

युवाओं को मिलेगा प्लंबिंग और सेनेटरी का प्रशिक्षण
चंपावत। जिले में हर घर नल योजना के तहत स्थानीय बेरोजगारों के लिए स्वरोजगार की अपार संभावनाओं को देखते हुए युवाओं को प्लंबिंग और सेनेटरी कार्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला प्रशासन की पहल पर ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से जिले के 18 से 45 वर्ष तक के बेरोजगार युवाओं को एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। आरसेटी के निदेशक आरपी टम्टा ने बताया कि प्लंबिंग और सेनेटरी प्रशिक्षण के बाद संबंधित युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत ऋण दिलाया जाएगा।
जिले के चारों विकासखंडों में 45 हजार से अधिक परिवारों को वर्ष 2022 तक हर घर नल योजना से जोड़ा जाना है। कुल 20728 परिवारों को कनेक्शन दे दिया गया है। शेष परिवारों तक जल्द ही कनेक्शन दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन

- वीके जोशी, नोडल अधिकारी, जल जीवन मिशन, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें