फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैट्रोल पंप मालिक श्रम कानून का उल्लंघन कर ले रहे कर्मचारियों से काम

विज्ञापन
पैट्रोल पंप में निरीक्षण करते एसडीएम हिमांशु कफल्टिया। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शहर के पेट्रोल पंपों में श्रम कानूनों का उल्लंघन हो रहा है। पेट्रोल पंप मालिक अपने कर्मचारियों से ओवर टाईम काम ले रहे हैं। यह बात एसडीएम हिमांशु कफल्टिया की ओर से बुधवार को पेट्रोल पंपों के निरीक्षण के दौरान सामने आई। एसडीएम ने पंप मालिकों को कर्मचारियों से श्रम कानून के तहत तय समय तक काम लेने अन्यथा ओवर टाइम काम का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान डीजल से संचालित एक बुलेट मोटर साइकिल को भी पकड़ कर सीज किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम कफल्टिया ने बुधवार को अचानक शहर के पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पंपों पर काम रहे कर्मचारियों से पूछताछ में पता चला है कि पंप मालिक श्रम कानून के लिहाज से तय आठ घंटे के बजाय उनसे दस से ग्यारह घंटे तक काम ले रहे हैं, लेकिन उन्हें श्रम का भुगतान आठ घंटे का ही दिया जाता है। मामले को एसडीएम कफल्टिया ने गंभीरता से लेते हुए पंप स्वामियों को कर्मचारियों से या तो श्रम कानून के तहत आठ घंटे काम लेने या फिर उन्हें ओवरटाईम का भुगतान करने के निर्देश दिए । उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान एक बुलेट मोटर साइकिल चालक को बुलेट में पेट्रोल की जगह डीजल भरते पकड़ा गया है। बुलेट को सीज कर पुलिस के सुपुर्द किया गया है। इधर पेट्रोल पंपों पर एसडीएम के औचक निरीक्षण से पंप मालिकों में खासा हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें