फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: माल रोड समेत जिले के कई पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म, मची अफरा-तफरी

Thu, 07 May 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बागेश्वर नगर के माल रोड में प्रेट्रोल और डीजल समाप्त होने से पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में ईंधन की किल्लत ने आम जनता और प्रवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सहालग सीजन में जहां वाहनों की आवाजाही सबसे अधिक है, वहीं जिले के प्रमुख पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने से परेशानी बढ़ गई है। नगर के मुख्य माल रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बीते बुधवार की शाम से ही पेट्रोल और डीजल समाप्त हो गया। बृहस्पतिवार को दिन भर पंप पर सन्नाटा पसरा रहा, तेल लेने पहुंचे वाहन चालकों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिले के कांडाधार और द्यांगड़ स्थित पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल पूरी तरह समाप्त हो गया है। भराड़ी पंप पर डीजल की किल्लत बनी हुई है, दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को तेल न मिलने के कारण रास्ते में ही खड़ा होना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हो रही है जिनके घरों में वैवाहिक कार्यक्रम हैं। प्रवासियों और मेहमानों को लाने-ले जाने के लिए वाहन तो खड़े हैं, लेकिन उनमें डालने के लिए तेल उपलब्ध नहीं है।


.....इनसेट
1183 गैस सिलिंडरों का हुआ वितरण
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गैस एजेंसियों के माध्यम से कुल 1183 सिलिंडरों की आपूर्ति की गई। इंडेन गैस सर्विस बागेश्वर ने आरे, बालीघाट और तुपेड़ क्षेत्रों में 414 सिलिंडर वितरित किए। गरुड़ क्षेत्र में 294, कपकोट के फरसाली और मल्लादेश में 170 और कांडा के सिमकुना में 101सिलिंडरों की आपूर्ति हुई। इसके अलावा एचपी गरुड़ ने गागरीगोल, बमराड़ी और नौगांव सहित विभिन्न गांवों में 154 सिलिंडर भेजे, भारत गैस ने बागेश्वर बाजार में 50 सिलेंडर वितरित किए।
विज्ञापन



.......कोट
माल रोड पंप पर आज देर रात तक तेल की आपूर्ति बहाल हो जाएगी। इसके अलावा कांडाधार में शुक्रवार सुबह, द्यांगड़ में शुक्रवार शाम तक पेट्रोल और भराड़ी पंप पर शुक्रवार दोपहर तक डीजल की आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। आपूर्ति चैन को व्यवस्थित करने के प्रयास जारी हैं। - -बबलू पांडे, जिला पूर्ति अधिकारी, बागेश्वर
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें