फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि धाम में भैरव मंदिर में खुलेगी स्थायी पुलिस चौकी

विज्ञापन
भैरव मंदिर में स्थायी पुलिस चौकी के लिए भवन की मंदिर समिति के पदाधिकारियों से मंत्रणा करते सीओ अव - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में भैरव मंदिर क्षेत्र में स्थायी पुलिस चौकी खुलेगी। सोमवार को पुलिस अधिकारियों ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा कर पुलिस चौकी के लिए भवन को अंतिम रूप दिया। ग्राम पंचायत के संयुक्त भवन में स्थायी पुलिस चौकी काम करेगी। अलबत्ता इस प्रस्ताव को दस अगस्त को ग्राम सभा की खुली बैठक में पारित किया जाएगा।
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि धाम में वर्तमान में ठुलीगाड़ पुलिस चौकी संचालित है। तीन माह की मेलावधि में दो (भैरव मंदिर और काली मंदिर) अस्थायी पुलिस चौकी बनाई जाती हैं। अलबत्ता मंदिर समिति के अनुरोध पर पुलिस विभाग ने अब भैरव मंदिर क्षेत्र में पुलिस चौकी को स्वीकृति दी है। इसके लिए सीओ अविनाश वर्मा और टनकपुर के कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने सोमवार को मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ मंथन किया।
मंदिर समिति अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी और सचिव सुरेश तिवारी ने बताया कि पंचायत के भवन में पुलिस चौकी के लिए अस्थायी भवन को मंजूरी दी गई है। इसे लेकर ग्रामसभा दस अगस्त को खुली बैठक में औपचारिक मोहर लगाएगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान मूंज पांडेय के प्रतिनिधि पूर्व प्रधान मथुरा दत्त पांडेय, मोहन पांडेय, शंकर तिवारी, नेत्रबल्लभ तिवारी, शेखर पांडेय, तन्मय तिवारी, राजेंद्र तिवारी, दीपक तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें