मशाल जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला
11 सूत्रीय मांगों को लेकर चंपावत विकास एवं संघर्ष समिति ने शनिवार देर शाम को मशाल जुलूस निकाला। समिति के समन्वयक हरेंद्र बोहरा, अध्यक्ष बसंत तड़ागी के नेतृत्व में नारेबाजी के बीच मशाल जुलूस पर्यटक आवास गृह से जीआईसी तक निकाला।
इससे पहले संघर्ष समिति ने मोटर स्टेशन पर धरना दिया। शनिवार को रिटायर्ड कमांडर त्रिलोक सिंह बोहरा और रमेश चंद्र पुनेठा धरने पर बैठे। संघर्ष समिति की युवा विंग के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह महरा के संचालन में हुई सभा में वक्ताओं ने मांगों पर ठोस कार्रवाई के बगैर आंदोलन वापस नहीं लेने का एलान किया।