फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़ीधुरा भगवती मंदिर में किया 108 कन्याओं का पूजन

Sun, 14 Apr 2019 10:34 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
बाराकोट लड़ीधुरा में 108 कन्या पूजन के बाद प्रसाद ग्रहण करती विभिन्न स्थानों से आई कन्याएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बाराकोट के लड़ीधुरा स्थित भगवती मंदिर में नवमी के दिन 108 कन्याओं का पूजन किया गया। इस दौरान लोगों ने 11 नारियल फोड़कर पशु बलि न करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन


सोमवार को भगवती के देव डांगर प्रकाश सिंह अधिकारी, रणजीत सिंह अधिकारी, नगेंद्र कुमार जोशी ने मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान सुंदरकांड, रामचरित मानस का पाठ किया गया।

सभी लोगों ने 11 मंदिर में 11 नारियल चढ़ाकर पशु बलि न करने का संकल्प लिया। बाद में मंदिर में विभिन्न क्षेत्रों से आई 108 कन्याओं का सामूहिक रूप से पूजन किया गया। इस दौरान भंडारा आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जगदीश अधिकारी, प्रदीप ढेक, योगेश मेहता, देवेंद्र सिंह, गिरीश अधिकारी, नीरज वर्मा, शिवराज अधिकारी, महेंद्र अधिकारी, दुर्गेश जेाशी, नमन जोशी, बेनीराम, शंकर बोहरा, राजेंद्र बोहरा, लोकमान अधिकारी, हीरा अधिकारी, माया अधिकारी, ज्योति जोशी, भागीरथी देवी, मीना देवी, मुन्नी देवी आदि थे। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें