फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड को दो महीने इंतजार करेंगे बड़ोली के लोग

Sun, 31 Jan 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
रोड को तरस रहे बड़ोली गांव के लोग अब इसके काम शुरू होने के लिए दो माह और इंतजार करने को तैयार हैं। एंजेल्स अकादमी वेलफेयर सोसाइटी बड़ोली की अध्यक्ष चंद्रमणि थ्वाल की अध्यक्षता और महामंत्री एडवोकेट गुणानंद थ्वाल के संचालन में हुई बैठक में कहा गया कि बड़ोली से स्वाला होते हुए धौन तक का मोटर मार्ग क्षेत्र के विकास के लिए बेहद जरूरी है। फोन पर विधायक हेमेश खर्कवाल द्वारा स्वीकृत रोड की वन आपत्ति दूर करने के लिए हुई प्रगति की दी गई जानकारी से ग्रामीण संतुष्ट हुए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने विधायक और लोक निर्माण विभाग दोनों से रोड निर्माण की अड़चनों को दूर करने में और तेजी का आग्रह किया। साथ ही दो महीने तक किसी तरह का आंदोलन नहीं करने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि रोड के बगैर गांव का विकास बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। गांव छोडने को लोग मजबूर हो रहे हैं। बता दें कि रोड की मांग को लेकर बड़ोली क्षेत्र के लोगों ने मई 2014 के लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया था। तब सिर्फ दो लोगों ने वोट डाला था। बैठक में ग्राम प्रधान मोहनी देवी, सलाहकार बंशीधर थ्वाल, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी दत्त सक्टा, रमेश थ्वाल, महेश सक्टा, प्रकाश थ्वाल, शिरोमणि, हेम चंद्र, मनीराम थवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें