फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव बहिष्कार पर अडिग हैं आनंदपुर के ग्रामीण

Sat, 23 Mar 2019 11:05 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
विधायक को ज्ञापन सौंपते आनंदपुर के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आनंदपुर के ग्रामीणों ने विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने हुड्डीनदी तट पर बाढ़ सुरक्षा निर्माण कार्य पर वन विभाग द्वारा लगाई रोक नहीं हटाए जाने पर लोकसभा चुनाव बहिष्कार के फैसले को अडिग बताया। 

विज्ञापन


आनंदपुर और चंदनी गांव को भूकटाव और बाढ़ से बचाव को लेकर एक किमी. लंबा बंधा और एक सौ मीटर के वायरक्रेट्स बनाए जाने को 422.42 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। इसमें से 188.60 लाख रुपये की लागत से 100 मीटर के वायरक्रेट्स बना दिए गए हैं लेकिन 222.00 लाख रुपये से होने वाले एक हजार मीटर के बंधे के निर्माण का कार्य वन विभाग ने रोक दिया है।

इससे भड़के आनंदपुर के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव बहिष्कार को लेकर डीएम को ज्ञापन भेजा था। शनिवार को आनंदपुर के ग्रामीण हुड्डी नदी में निर्माण कार्य शुरू करवाने को लेकर क्षेत्रीय विधायक से मिले। विधायक सौंपे ज्ञापन में लिखा है कि जल्द ही हुड्डीतट पर भूकटाव और बाढ़ सुरक्षा निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो आनंदपुर के ग्रामीण लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जिम्मेदारी वन विभाग और प्रशासन की होगी। ज्ञापन में राजू खत्री, जीवन भटट्, होशियार चंद, प्रकाश चंद, गोपाल, जगदीश आदि के हस्ताक्षर हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें