चंपावत। एसआई बच्ची सिंह बिष्ट की निरीक्षक पद पर पदोन्नत हो गई है। शुक्रवार को एसपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसपी अजय गणपति और सीओ शिवराज सिंह राणा ने उनके कंधों पर तीसरा स्टार लगाकर बधाई दी। चंपावत कोतवाली में तैनात एसआई बच्ची सिंह को वरिष्ठता के आधार पर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली है। एसपी ने पदोन्नति होने पर कहा कि उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है और वह पूर्व की तरह कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी के साथ और अधिक मेहनत से काम करेंगे। संवाद