फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 पुलिस अधिकारी और कर्मी सम्मानित

Fri, 20 Jun 2025 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। एसपी अजय गणपति ने बीते माह उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 पुलिस अधिकारियों, कर्मियों को सम्मानित किया है। शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। एसपी ने एनबीडब्ल्यू वारंटों की शत प्रतिशत तामीली के लिए 15 दिवस का विशेष अभियान चलाकर वारंटों का निष्पादन किए जाने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों, कर्मियों से उनकी निजी, पारिवारिक अन्य प्रकार की समस्याओं के बारे में जानकारी ली और समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधितों को निर्देश दिए। इसके अलावा एसपी ने पुलिस मुख्यालय और रेंज स्तर पर चलाए जा रहे अभियानों में शतप्रतिशत कार्रवाई, आपदा के मद्देनजर अधिकारियों, थाना प्रभारियों को अपनी राहत बचाव टीमों को तैयार रखने, समन्वय पोर्टल, आईसीजेएस पोर्टल, जीआईएसएम, सीईआईआर पोर्टल में शत प्रतिशत कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें