चंपावत। नगर में सोमवार को सुबह से ही जाम के चलते लोग परेशान रहे। कई बार वाहनों की रफ्तार थम गई। जगह-जगह सड़क किनारे खड़े वाहनों के चलते लगे जाम के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एनएच से लेकर ललुवापानी सड़क पर लंबा जाम लगा रहा है। सड़क किनारे पार्क वाहन हर रोज राहगीरों की भी मुसीबत बढ़ा रहे हैं। जाम के चलते उनके लिए भी सड़क पार करना मुश्किल हो जाता है। एसपी अजय गणपति ने बताया कि नियमों के लिए जागरूकता जरूरी है। शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की जाती है। उन्होंने सड़क किनारे वाहन पार्क करने वालों से पार्किंग स्थलों में वाहन पार्क करने की अपील की है।