लोहाघाट (चंपावत)। नगर में आए दिन जाम लगने से व्यापारी और आम लोग परेशान हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जाम से निजात दिलाने की मांग की है।
बुधवार सुबह से ही डाक बंगला रोड, पेट्रोल पंप से लेकर हिटलर मार्केट तक लगे जाम में स्कूली वाहन, आपात वाहन आदि फंस गए। स्कूली बच्चों को स्कूल और कर्मचारियों को समय से दफ्तर पहुंचने में परेशानी हुई। लोगों का कहना है कि सड़क किनारे लोग अपने वाहनों को आड़े तिरछे खड़ा कर देते हैं। इससे जाम की समस्या पैदा हो रही है।