फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आदि कैलाश के गौरीकुंड तक फिर से यात्रा शुरू करने की मांग

Fri, 20 Jun 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। आदि कैलाश के गौरीकुंड तक एक महीने से बंद यात्रा फिर से शुरू करने की मांग उठने लगी है। आदि कैलाश विकास समिति ने एसडीएम मनजीत सिंह को ज्ञापन देकर शीघ्र गौरीकुंड तक यात्रियों को जाने की अनुमति देने की मांग की। कहा कि यात्री आदि कैलाश के प्रमुख स्थल गौरीकुंड के दर्शन किए बगैर वापस लौटने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष पुनीत सिंह कुटियाल और महासचिव नरेंद्र सिंह कुटियाल ने ज्ञापन देते हुए कहा कि गौरीकुंड यात्रा मार्ग पर पत्थर की चपेट में आने से एक महीने पूर्व एक महिला यात्री की मौत हो गई थी। तब प्रशासन ने गौरीकुंड यात्रा पर रोक लगा दी थी। घटना को लंबा समय बीत चुका है। अब हर यात्री गौरीकुंड यात्रा फिर से शुरू करने की मांग कर रहा है। यात्रा की अनुमति न मिलने से यात्री आदि कैलाश के प्रमुख धार्मिक स्थल के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं। प्रशासन को सुरक्षा के उचित प्रबंध करते हुए गौरीकुंड तक फिर से यात्रा शुरू करानी चाहिए। प्रशासन की देखरेख में यात्रा शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें