चंपावत। डीएम मनीष कुमार ने लोगों से स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाकर जिले को राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ स्थान दिलाने में सहयोग करने की अपील की है। बताया कि इस सर्वेक्षण में नागरिक प्रतिक्रिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्वच्छता सर्वेक्षण मोबाइल एप से डाउनलोड की जा सकती है। नागरिकों से प्राप्त यह फीडबैक भी जिले की स्वच्छता रैंकिंग को प्रभावित करेगा। उन्होंने सभी ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों और युवाओं से आग्रह किया है कि वह इस एप्लिकेशन को डाउनलोड कर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दर्ज करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। संवाद