फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अग्निवीर भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की दौड़ प्रक्रिया पूरी

Wed, 04 Dec 2024 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा आर्मी परिसर में दूसरे चरण की अग्निवीर भर्ती की दौड़ प्रक्रिया पूरी हो गई है। अगले दो दिन तक अभ्यर्थियों का मेडिकल और अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा। बनबसा आर्मी परिसर में भर्ती रैली के दूसरे चरण में एक से छह दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा और अभिलेखों का सत्यापन हो रहा है। अग्निवीर भर्ती के चौथे दिन बुधवार को अग्निवीर टेक्निकल ट्रेड और कार्यालय सहायक की भर्ती रैली हुई। इसमें लाभ 100 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। सेन भर्ती अधिकारी राहुल मेलगे ने बताया कि बुधवार को अग्नि वीर भर्ती रैली की दौड़ की प्रक्रिया पूरी हो गई है। गुरुवार और शुक्रवार को अभिलेखों का सत्यापन तथा मेडिकल का कार्य किया जाएगा। दौड़ के लिए सुबह से अभ्यर्थी जुटने शुरू हो गए थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें