फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर तहसील के लोगों के भी बनें पर्वतीय प्रमाणपत्र

Thu, 10 Aug 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
सीएम कैंप कार्यालय में ज्ञापन सौंपते बेरोजगार युवा। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। श्री पूर्णागिरि तहसील टनकपुर से पर्वतीय प्रमाणपत्र जारी नहीं होने से बेरोजगार युवकों में रोष है। बृहस्पतिवार को सेना और अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं ने सीएम कैंप कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर टनकपुर तहसील क्षेत्र के युवाओं को भी पर्वतीय प्रमाणपत्र जारी कराए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कैंप कार्यालय के कार्यालय सहायक जीवन सिंह नेगी को सौंपे ज्ञापन में युवाओं ने कहा है कि वे सेना, पुलिस और अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं लेकिन उन्हें पर्वतीय जिला होने के बाद भी पर्वतीय प्रमाणपत्र का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि चंपावत जिला पर्वतीय जिला है। टनकपुर, बनबसा भी इसी जिले का हिस्सा है। बावजूद इसके उन्हें तहसील से पर्वतीय प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में आयुष कुमार, अनिल कुमार, अंशु कुमार, परमजीत सिंह, विनय कन्नोजिया, सूरज गोस्वामी, शुभम प्रसाद, विकास बहादुर, प्रेम पंत, कमल, अरमान अली, आसिफ हुसैन, अदनान, अर्श आदि युवा शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें