फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बंतोली के ग्रामीणों ने बोरिंग का कार्य सुचारु करने की मांग उठाई

Thu, 10 Aug 2023 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देते बंतोली के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाॅक में बंतोली के पास एनएच में जल जीवन मिशन के तहत बोरिंग कार्य में सहयोग की मांग पर लोगों ने एसडीएम और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ग्राम प्रधान नारायण सिंह के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा कि एनएच के पास बंतोली में जल जीवन मिशन के तहत वन पंचायत की भूमि पर बोरिंग कार्य चल रहा था।इसमें सड़क निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था ने काम को रोक दिया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने कहा कि कार्यदायी संस्था ने सरकारी योजना बनने के दौरान दीवार ढहाने के मामले पर उनके खिलाफ पुलिस थाने में तहरीर दे दी जबकि जल जीवन मिशन के तहत बोरिंग का कार्य जल संस्थान की ओर से किया जा रहा है। यह स्थान सरकारी सर्वे के आधार पर चयनित किया गया है। उन्होंने पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए बोरिंग का कार्य कराने के लिए सहयोग देने की मांग की। इस मौके पर राम सिंह, भूपाल सिंह, भवान सिंह, सुरेश सिंह, विजय सिंह, कुंवर सिंह, बलवंत सिंह, देव सिंह, त्रिलोक सिंह, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें