फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत में गैस नहीं बंटने से परेशान रहे लोग

Tue, 07 Apr 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। गैस प्रबंधक चंपावत की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद जिले में गैस नहीं वितरण नहीं हुआ। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बनबसा, टनकपुर, चंपावत, लोहाघाट, बाराकोट, पाटी क्षेत्र में गैस वितरण नहीं हुआ। निगम के सभी कर्मी अपनी साथी की मौत पर शोकाकुल नजर आए। नगर में पहुंचे गैस प्रबंधकों का कहना है कि गैस वितरण के लिए काफी अधिक दबाव है। ऐसे में कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। एक तरफ अधिकारियों का दबाव तो दूसरी तरफ जनता का दबाव। गैस वितरण नहीं होने के चलते लोग परेशान तो रहे लेकिन हादसे की जानकारी के बाद उन्होंने भी गैस के लिए एक दिन का इंतजार करना उचित समझा। बता दें कि मृतक गैस प्रबंधक का ससुराल चंपावत में है। वह अपनी पत्नी के साथ फर्त्याल गार्डन के पास रहते थे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी ह्यांकी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। महत्वपूर्ण आंतरिक अंगों को विसरा रिपोर्ट के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें