फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान से भड़के लोग, प्रदर्शन किया

Tue, 06 Feb 2018 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
विज्ञापन
प्रशासन द्वारा चालान काटने के विरोध में लोहाघाट तहसील में प्रदर्शन करते आदर्श कलौनी के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान के तहत आदर्श कॉलोनी मोहल्ले में हुए चालान से यहां के लोग भड़क गए हैं। नागरिकों ने प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने एसडीएम आरसी गौतम को ज्ञापन देकर प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई का समाधान करने की मांग की है। प्रशासन ने पिछले सप्ताह कॉलोनी के 17 लोगों पर कुल 3400 रुपये का जुर्माना लगाया था।

विज्ञापन


ज्ञापन में बताया कि प्रशासन ने जबरन चालान काटकर नोटिस थमाए हैं। कई ऐसे लोग भी हैं, जो लोहाघाट से बाहर रह रहे हैं और उनके मकानों में कोई किराएदार भी नहीं रहता है। इसके बावजूद घरों में नोटिस भेजकर अर्थदंड वसूलने की चेतावनी दी जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, गोविंद वर्मा, बसंती देवी, रेखा देवी, हेमा देवी, लक्ष्मी देवी, पुष्पा देवी, कलवती देवी, तारा देवी, माया देवी आदि थे।

नियम के तहत हुए हैं चालान : एसडीएम 
एसडीएम और आदर्शनगर कॉलोनी के नोडल अधिकारी आरसी गौतम ने बताया कि उत्तराखंड कूड़ा फेंकने और थूकना प्रतिषेध अधिनियम के तहत लोगों पर कार्रवाई की गई है। घरों के आगे गंदगी मिलने पर चालान किए जा रहे हैं। आदर्श कॉलोनी में भी कई जगह गंदगी पाए जाने पर चालान किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें