फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्रतधारियों ने अस्त होते भगवान सूर्य की पूजा की

Thu, 26 Oct 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर, चंपावत।  
विज्ञापन
शारदा स्नानघाट में अस्त होते भगवान सूर्य की पूजा करती पूर्वांचल के व्रतधारी श्रद्घालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्वांचल का प्रमुख छठ पर्व यहां भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छठ पूजा के चलते बृहस्पतिवार को शहर के शारदा स्नान घाट पर देर शाम तक खासी चहल-पहल बनी रही। पूर्वांचल मूल के व्रतधारी महिलाओं और पुरुषों ने शारदा घाट में अस्त होते भगवान सूर्य की विधि विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं बिहार में छठ पर्व प्रमुखता से मनाया जाता है।
विज्ञापन


छठ को लेकर यहां निवास कर रहे पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार के लोगों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। कार्तिक मास की चतुर्थी से शुरू हुए पर्व पर पिछले 24 घंटे से निर्जला व्रतधारियों की अस्त होते भगवान सूर्य की पूजा के लिए घाट में खासी भीड़ रही। भजन-कीर्तन के बीच व्रतधारियों ने सूर्य को अर्ध्य देकर व विधिपूर्वक पूजा कर देश और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

पूर्वांचल महासभा के संरक्षक डीएन सिंह, अध्यक्ष सभासद देवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, सचिव मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष चंद्रीका प्रसाद, इंदु सिंह, रेनू सिंह समेत काफी संख्या में लोगों ने पूजा में प्रतिभाग किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, विधायक प्रतिनिधि (नगर पालिका) सुनील बाल्मीकि, समाजसेवी धर्मानंद पांडेय, शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन अध्यक्ष योगी ज्याल आदि ने भी पूजा स्थल पर पहुंच व्रतधारियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। 
विज्ञापन


लोहाघाट में धूमधाम से मना छठ पर्व
लोहाघाट (चंपावत)। बिहारी समाज के लोगों ने यहां छठ पर्व धूमधाम से मनाया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजधज कर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। अपराह्न को ऋषेश्वर महादेव मंदिर के समीप बहने वाली लोहावती नदी किनारे लोग एकत्र हुए। देर शाम सूर्यास्त होने से पूर्व महिलाओं ने मंगल गीत करे वाजे फरेला घवद से उसपे सुगा मेरे रास, भावन के रेखन की बहनियां, बन्नो सारम से मर-मर जाए समेत कई गीत गाएं।

मंजू देवी, शारदा देवी, सीता देवी, गीता देवी, सुनीता देवी, पूनम देवी, सुगंधी देवी सहित ढेरों महिलाओं ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर पति की लंबी आयु, संतान सुख के साथ घर में धन-धान्य की कामना की। फागूलाल चौरसिया, गोपाल पटेल, लाल बहादुर, सुरेश, ब्रजकिशोर चौरसिया, रामप्रीत, सुरेश, रामभरोसे आदि ने छठ पूजा का आयोजन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें