फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नैनी-पव्वाधार सड़क पर बिछा दी मिट्टी, जोखिम भरा हुआ सफर

विज्ञापन
नैनी-पव्वाधार सड़क पर इस तरह बिछाई गई है मिट्टी जो बारिश के बाद कीचड़ में तब्दील हो गई है। संवा
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। 15 से अधिक गांवों को जोड़ने वाली नैनी-पव्वाधार सड़क पर पानी निकासी के लिए नाली निर्माण करने से हाथ पीछे खींच लिए और मिट्टी भरकर औपचारिकता निभा दी। बारिश में मिट्टी कीचड़ में तब्दील होने से इस पर सफर जोखिम भरा हो गया है। कीचड़ में वाहन रपट रहे हैं। इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ा है।
विज्ञापन

लाली, गेरुआ, भाटगांव, धारापानी, पव्वाधार, कुनारू, सुगड़ी, चौरपाल, पाली पलियाल, ननोली कैणा, धराड़ी, शिवना, नागधुना, अनरगांव, रैंगल, मटेला सहित कई गांवों को जोड़ने वाली नैनी-पव्वाधार सड़क गड्ढों से पटी है। नाली निर्माण नहीं होने से गड्ढों में पानी भरने से पूरी सड़क तालाब में तब्दील हुई तो लोनिवि ने इसे मिट्टी से पाट दिया।
नाली निर्माण तो नहीं किया लेकिन 10 दिन के भीतर ही दूसरी बार मिट्टी भर दी। बारिश के बाद मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई है। वाहन इसमें रपट रहे हैं और चालक, यात्री जान जोखिम में डालकर सफर करने के लिए मजबूर हैं। सड़क सुधारीकरण और नाली निर्माण न कर मिट्टी भरने से लोगों में आक्रोश है। उन्होंने जल्द सड़क का सुधारीकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें