फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: डीएम ने परखीं जिला पुस्तकालय में व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीएम विनोद गोस्वामी ने जिला पुस्तकालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुस्तकालय में शौचालय, बिजली, पानी और बैठने के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने विद्यार्थियों से वार्ता कर कहा गाइड बुक की बजाय प्रमाणिक पुस्तकों और नोट्स का उपयोग जरूरी है। छात्रों को प्रतिदिन समाचार पत्रों का अध्ययन करना चाहिए। जीवन में सफलता के लिए अनुशासन और अध्ययन जरूरी हैं। उन्होंने पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों की भी जानकारी ली। कहा लोक सेवा आयोग की विभिन्न परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले नए अधिकारियों के साथ पुस्तकालय में छात्रों के साथ विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर सीईओ हरक राम कोहनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें