फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नागरिकों ने बिजली पोल सीधा करने की उठाई मांग

Wed, 14 May 2025 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नगर पंचायत वार्ड संख्या चार में टेढ़े बिजली पोल के कारण नंगे तार सड़क तक झूल रहे हैं। इससे खतरा बना है। वार्ड चार के निवासियों ने कई बार यूपीसीएल को बिजली पोल को सीधा कराने और झूलते तारों को ठीक कराने की मांग की लेकिन कोई हल नहीं निकला। इंटक प्रदेश सचिव विनोद उप्रेती ने बताया कि झूलते बिजली के तारों के कारण गैस और कूड़ा वाहन चालकों ने आने से मना कर दिया है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीओ मयंक भट्ट ने बताया कि पोल बदलने की कार्रवाई कराई जाएगी। बताया कि कुछ लोग यहां पोल लगाने के लिए मना कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें