People face the problems.उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 में गांव में पानी का टैंक बनाया गया जो क्षतिग्रस्त हो चुका है। वर्तमान में जल जीवन मिशन योजना के तहत नई पेयजल लाइन बनी है और इससे घरों में कनेक्शन दिए गए हैं।
नई योजना से उन्हें और गांव के लगभग 10 परिवारों को पिछले कई दिनों से पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे सभी परिवार प्राकृतिक जल स्रोतों से प्यास बुझा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुराने टैंक में नई योजना को जोड़ा जाएगा तो उनकी दिक्कत दूर होगी। उन्होंने डीएम से समस्या के समाधान की गुहार लगाई। डीएम ने इस संबंध में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। नामिक गांव की ही आपदा प्रभावित भानुली देवी ने डीएम से मदद की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि बीते दिनों आई आपदा में उनका आवासीय मकान ध्वस्त हो गया है। परिवार को पड़ोसियों के यहां शरण लेनी पड़ी है। उन्होंने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर शीघ्र भवन के लिए सहायता देने की मांग की है। संवाद