फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत-टनकपुर एनएच पर आवाजाही हो रही बाधित

Sat, 16 Aug 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत-टनकपुर एनएच पर लोगों के लिए आवाजाही आसान नहीं हो रही है। बारिश के चलते स्वांला और संतोला में पहाड़ी से मलबा गिरने के चलते यातायात बाधित हो रहा है। ऐसे में कई बार घंटों यातायात रोकना भी पड़ रहा है। पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के लोग हल्द्वानी, बरेली, दिल्ली, देहरादून जाने के लिए इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। कई बार यातायात बाधित होने के चलते उन्हें भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

एनएच पर डेंजर जोन की पहाड़ी पर सुरक्षात्मक कार्य अभी जारी है। काम पूरा होने से पहले ही बारिश ने एनएच की भी मुश्किल बढ़ा दी है। लगातार हो रही बारिश के चलते डेंजर जोन की बगल वाली पहाड़ी से भी मलबा बारिश में गिर रहा है। करोड़ों की लागत से संतोला में काम किया गया लेकिन बारिश में मलबा नहीं रुक रहा है। ऐसा ही हाल स्वाला डेंजर जोन का है। इधर ग्रामीण सड़कों पर भी लगातार बारिश के चलते मलबा गिर रहा है। हालांकि सभी जगह मशीनें लगाकर यातायात सुचारु करने का काम किया जा रहा है लेकिन कई बार सड़कों पर मलबा आने से यातायात रुक रहा है।
एनएच के एई एनसी टम्टा ने बताया कि संतोला में पहाड़ी के ऊपरी हिस्से और स्वाला में पहाड़ी से भी मलबा गिरने लगा है। बारिश के दौरान दोनों स्थानों पर लगातार मलबा गिर रहा है। स्वाला डेंजर जोन में बारिश के पानी के साथ मलबा आ रहा है। ऐसे में कई बार वहां पर कीचड़ होने से वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो रही है। मशीनें लगाकर लगातार यातायात सुचारु किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें