फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिला मुख्यालय के आंतरिक मार्ग बदहाल, आवाजाही बनी खतरनाक

Mon, 28 Apr 2025 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में पालिका के संपर्क मार्ग बदहाल होने के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर आवाजाही खतरनाक बनी है। वर्तमान में नगर पालिका मार्गों के सुधारीकरण का प्रस्ताव तैयार कर रही है। पालिका क्षेत्र के आंतरिक मार्गों का सुधारीकरण होने से आवाजाही में लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

वर्तमान में पेयजल लाइन बिछाने का काम लोनिवि की सड़क और पालिका के संपर्क मार्गों पर किया जा रहा है। इनमें डामरीकरण कार्य नहीं होने से लोग परेशान हैं। उनका कहना है विकास कार्य अच्छी बात है लेकिन समय से काम होना चाहिए। सड़कें बदहाल होने के कारण उनका कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। दिन भर धूल उड़ती है। पालिका के ईओ अशोक कुमार ने बताया कि आंतरिक मार्गों में पेयजल लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था ही इन मार्गों को ठीक करेगी। लोनिवि के ईई मोहन पलड़िया ने बताया कि लोनिवि का सड़क मार्ग पर भी पेयजल लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। उसके बाद डामरीकरण किया जाना है। कार्यदायी संस्था ही डामरीकरण करेगी।
वर्तमान में पेयजल लाइन बिछाने का काम गोरलचौड़ वार्ड में पूरा हो गया है लेकिन डामरीकरण नहीं किया गया है। व्यापार लगातार प्रभावित हो रहा है। सामानों में धूल ही धूल हो रही है। नियमित रूप से पानी छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

शोबी दत्त भट्ट, व्यापारी।
धूल उड़ने के कारण सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आंतरिक मार्ग भी कई जगह खराब हैं। इनको दुरुस्त करने की जरूरत है। निर्माण कार्य से सड़क बदहाल हो गई है। वाहन चलाना आसान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

बलदेव भट्ट, स्थानीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें