फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एनएच पर गड्ढे, खतरे के बीच करना पड़ता है सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय से तीन किमी दूरी पर एनएच से लगे फुलारागांव के लोग गड्ढों से परेशान हैं। गांव क्षेत्र में इतने गड्ढे हैं कि आए दिन हादसा होता रहता है। कहीं बीच सड़क में गड्ढे हैं तो कहीं सड़क किनारे स्थिति खराब है।
विज्ञापन

इस स्थान से हर रोज सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। रात के समय अक्सर दुर्घटना का अधिक डर रहता है। कई बार रात में चारपहिया वाहन रपटकर गिर चुके हैं। इससे यातायात कई बार रात में प्रभावित रहा है। कई बार दिन में वाहन पलट चुके हैं। यहां के लोग सड़क संभलकर पार करते हैं।
इस सड़क से चंपावत कैंपस के लिए छात्र-छात्राओं के साथ ही स्टाफ दोपहिया और चार पहिया वाहन लेकर जाते हैं लेकिन अक्सर हादसे का डर बना रहता है। लोगों का कहना है कि एनएच को कहने के बाद भी कोई कार्यवाही अभी तक नहीं हुई है। एनएच के एई एनसी टम्टा ने बताया कि जल्द ही गड्ढों का भरान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें