फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: वैकल्पिक व्यवस्था कर छोड़ दी देवाल बैंड से भुम्वाड़ी सड़क

Wed, 05 Feb 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। विकास खंड पाटी के देवाल बैंड से भुम्वाड़ी को जोड़ने वाली सड़क जगह-जगह पर टूट जाने से वाहन चालकों सहित आम जनता के लिए मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। सितंबर 2024 में आई आपदा में सड़क जगह-जगह पर क्षतिग्रस्त हो गई थी। विभाग ने 14 किमी सड़क को वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर सुचारू किया था। पांच माह से सड़क सही नहीं होने पर चखड़िया, कूंण, झलकपुर, करौली, भुम्वाड़ी, रीठा, छौड़ागांव, कनारी, रिंजा आदि गांव के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने कई बार विभाग, शासन-प्रशासन को इसकी सूचना दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रवासी दीपक भट्ट, कमल भट्ट, छत्तर सिंह, नीरज सिंह आदि ने कहा कि सितंबर में आई आपदा में सड़क कोरा नदी के पास, चखड़िया, झलकपुर, भुम्वाड़ी में जगह-जगह पर टूट कर बह गई है। झलकपुर में लगभग 10 मीटर और भुम्वाड़ी में लगभग 20 मीटर सड़क टूट कर बह गई थी। वहां पर विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था कर सड़क को सही किया है। पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता वीरेंद्र सिंह बोहरा ने बताया कि शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

14 किमी सड़क जगह-जगह पर टूट कर बह गई है। पांच माह बीतने के बाद भी सड़क को सही नहीं किया गया है। इस कारण सड़क पर बड़े वाहन फंस जाते हैं और दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।
कमल भट्ट, स्थानीय।
जहां सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर गांव-गांव तक सड़क पहुंच रही है। वहीं कई बार शासन-प्रशासन और विभाग को इसकी जानकारी देने के बाद भी अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यह विभाग की कमियों को उजागर कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक भट्ट, प्रशासक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें