पाटी (चंपावत)। तहसील पाटी से मूलाकोट को जोड़ने वाली सड़क रैगलबैंड से आग 50 मीटर 13 सितंबर 2024 को आई आपदा में क्षतिग्रस्त हो गई थी। सड़क क्षतिग्रस्त होने से पाटी इंडस स्कूल की बस मूलाकोट गांव तक नहीं पहुंच पा रही है। 27 बच्चों को स्कूल आने में दिक्कत हो रही है।
स्थानीय ललित सिंह ने बताया कि सड़क खराब होने से मूलाकोट से हल्द्वानी को चलने वाली केएमओयू की बस गांव तक नहीं आने से लोगों को ज्यादा पैसा खर्च कर हल्द्वानी जाना पड़ रहा है। ग्रामीण दीपक बिष्ट, ललित सिंग पाटनी, प्रवीन सिंह, रमेश बिष्ट, सुंदर, उमेद मेहता, गोधन सिंह, भुवन सिंह आदि लोगों ने बताया कि लोनिवि की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था कर छोटे वाहनों के लिए सड़क को खोल दिया लेकिन बड़े वाहनों के लिए सड़क को अभी तक सही नहीं किया गया है।
लोनिवि के एएई विपिन जोशी ने बताया कि सड़क का बांड बना कर संबंधित ठेकेदार को दे दिया है।