चंपावत। रीठा साहिब कुल्याल गांव सड़क शनिवार को दो बजे खुल गई। तीन दिन बाद मार्ग खोलने से करीब 12 से अधिक गांव की पांच हजार आबादी ने राहत की सांस ली है। सड़क मार्ग बंद होने से लोगों को अतिरिक्त धनराशि देकर सफर करना पड़ रहा था। रीठा से पाटी वाया देवीधुरा होते हुए हल्द्वानी तक 170 किलोमीटर आवागमन के लिए 600 रुपये चुकाने पड़ रहे थे। दूसरी ओर वाया लोहाघाट होते हुए टनकपुर तक यात्रियों को 500 रुपये किराया देना पड़ रहा था। इससे धन और समय की बर्बादी हो रही थी। सड़क मार्ग खुलने के बाद लोगों के लिए टनकपुर जाना अब आसान हो गया है। मार्ग बंद होने के कारण लोग वाया लोहाघाट होते हुए टनकपुर जा रहे थे। साथ ही रीठासाहिब जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। संवाद