फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सात दिनों से तल्लादेश की संचार व्यवस्था ठप

Sat, 31 Aug 2024 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
मंच/चंपावत। बीते सात दिनों से तल्लादेश की संचार व्यवस्था ठप है। गुरु गोरखनाथ मंदिर में लगे बीएसएनएल के टावर और हरम में लगे नये टावर खराब हैं। दोनों टावरों में से एक भी सुचारू नहीं चल रहा है। इससे तल्लादेश की 15000 हजार से अधिक वाली आबादी को हाय हैलो और 4जी इंटरनेट का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। बीते दिनों हुए तहसील दिवस में भी बीएसएनएल की खराब सेवा को लेकर लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा था। डीएम ने अधिकारियों को संचार सेवा सुचारू करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी हरम में लगे टावर को सुचारू नहीं किया गया और गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगे बीएसएनएल के टावर की खामियों को दूर नहीं किया गया।
विज्ञापन






क्षेत्र की बीएसएनएल सेवा अक्सर बदहाल रहती है। सीमा से लगे क्षेत्रों में बसे लोग अपनों से बात नहीं कर पाते हैं। तल्ला देश में संचार सेवा दुरुस्त करने की जरूरत है।
विज्ञापन




जगदीश सिंह, स्थानीय।





तल्लादेश में बीएसएनएल के नेटवर्क नहीं होने से बैंक शो पीस बन जाता है। बैंक में जरूरी काम के लिए आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

कैलाश सिंह बोहरा, मंडल अध्यक्ष, तल्लादेश।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें