लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल लोहाघाट में फिजीशियन और स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी ने सीएमओ को दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने जल्द विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग की।
भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन ने सीएमओ डॉ. देवेश चौहान को दिए ज्ञापन में कहा कि उप जिला अस्पताल लोहाघाट में लंबे समय से स्त्री रोग विशेषज्ञ और फिजीशियन न होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सचिन ने कहा कि लोहाघाट भ्रमण के दौरान सीएम ने अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती करने की घोषणा की थी, लेकिन मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद भी अभी तक अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती नहीं हो पाई है।