फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: छुलापें में तेंदुए ने बछड़े को निवाला बनाया

Fri, 02 Aug 2024 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बाराकोट के छुलापें गांव में तेंदुए की दहशत के बाद ग्रामीणों से जानकारी जुटाते वन कर्मी। स्रोत:
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के छुलापें गांव में तेंदुए ने जंगल में चुगने गए बछड़े को मार दिया। एक दुधारू गाय को भी घायल कर दिया। शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन

छुलापें के टाक तोक में शुक्रवार सुबह ग्रामीण सुरेश चंद्र जोशी के मवेशी जंगल में चुगने गए थे। घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उनके ढाई साल के बछड़े को मार दिया जबकि दुधारू गाय को घायल कर दिया। ग्राम प्रधान कैलाश पंत ने बताया कि तेंदुए ने जब मवेशियों पर हमला किया तो वे जंगल से गुजर रहे थे। उन्होंने शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। उन्होंने पशु स्वामी को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर वन कर्मियों ने मौके में पहुंचकर जानकारी ली। ग्रामीण मोहन जोशी, रोहित जोशी, राजेश जोशी, सुरेश गड़कोटी आदि लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग उठाई। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें