फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कूड़ा फैलाते मिले तो दंडित किया जाएगा

Wed, 14 May 2025 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इसमें जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और महाविद्यालय परिवार के लोगों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया। पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो संगीता गुप्ता, तहसीलदार जगदीश नेगी ने बताया कि यह अभियान बाड़ीगाड़ डिग्री कॉलेज रोड और वन विभाग के जंगल क्षेत्रों में चलाया। अभियान के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कूड़ा पालिका की गाड़ियों में ही डालने की अपील की। तहसीलदार नेगी ने बताया कि डिग्री कॉलेज रोड और चौड़ी ग्राम सभा मार्ग पर अब सीसीटीवी लगाए जा चुके हैं। यदि कोई व्यक्ति अब भी कूड़ा फैलाते हुए पाया गया तो पहचान कर उसे दंडित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें