टनकपुर (चंपावत)। दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी के तोक सकार के ग्रामीणों को मानसून नजदीक आते ही आपदा की चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से भू-स्खलन की जद में आए उनके मकानों को बचाने के लिए ठोस कार्य कराने की मांग की है। बुधवार को तोक सकार निवासी प्रेम राम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम आकाश जोशी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में भारी बरसात होने पर गांव के चार-पांच लोगों के घर भू-स्खलन की जद में आ गए। मकानों में दरारें पड़ गई हैं। इस मामले में कई बार प्रशासन को अवगत कराया लेकिन कोई सुरक्षा कार्य नहीं कराए गए। उन्होंने निरीक्षण कर बचाव के कार्य कराने की मांग की। संवाद