फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 80.28 करोड़ रुपये से 132 केवी बिजली सब स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू

Fri, 21 Feb 2025 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर लोहाघाट से लगे डेंसली में पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन (पिटकुल) की ओर से 132 केवी बिजली सब स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करोड़ों रुपये लागत से बनने वाले बिजली सब स्टेशन का कार्य एक साल में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पिटकुल के सहायक अभियंता रमेश गिरी, सहायक अभियंता मनोज जोशी, अवर अभियंता भारत भूषण उनियाल ने बताया कि 80.28 करोड़ रुपये लागत से डेंसली में 132 केवी क्षमता के विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि इसमें कार्यालय, कर्मचारी आवास और सब स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। बताया कि निर्माण कार्य को मार्च 2026 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि सब स्टेशन के लिए पिथौरागढ़ से करीब 41 किलोमीटर लंबी बिजली लाइन खींच ली गई है। इसमें बिजली लाइन को लाने के लिए करीब 30 मीटर ऊंचे 157 टावर लगाए गए हैं।
विद्युत सब स्टेशन बनने के ये होंगे लाभ
चंपावत जिले के लिए पिथौरागढ़ से बिजली लाइन जंगलों के रास्ते से गुजरती है। खराब मौसम, बर्फबारी, पेड़ गिरने, भूस्खलन आदि होने से बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। इसके चलते बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। बिजली सब स्टेशन बनने से बिजली लाइनों की ऊंचाई काफी होने से उसमें लाइनों को खतरा कम होगा। सब स्टेशन संचालित होने के बाद पाटी, बाराकोट लोहाघाट के अलावा चंपावत ब्लॉक के पहाड़ी क्षेत्र को इसका लाभ मिलेगा। टनकपुर क्षेत्र के लिए लोहियाहेड पावर हाउस से बिजली आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें