फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लड़ीधूरा के जंगल में धधकी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Fri, 14 Feb 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड बाराकोट ब्लॉक के लड़ीधूरा के जंगलों में लाग लगने से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों और वन कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को जंगल में आग भड़क गई। हवा के साथ आग न विकराल रूप ले लिया और तेजी से जंगल में फैल गई। सूचना मिलने के बाद ग्रामीण और वन कर्मी मौके में पहुंच गए और आग को बुझाया। लड़ीधूरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बताया कि जंगल की आग मंदिर की ओर बढ़ती देख लड़ीधूरा महोत्सव समिति के लोग जंगल में पहुंच गए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। काली कुमाऊं वन क्षेत्र के रेंजर राजेश जोशी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें