फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बाराकोट में लड़ीधुरा मंदिर के नीचे जंगल में लगी आग

Mon, 10 Feb 2025 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड बाराकोट में लड़ीधुरा मंदिर के नीचे जंगल में आग लगने से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। जंगल की आग के बिजली सब स्टेशन के पास पहुंचने पर खतरा पैदा हो गया था। वन कर्मियों और लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

रविवार रात को बाराकोट लड़ीधुरा मंदिर के नीचे जंगल में आग भड़क गई। आग तेजी से फैल गई। हवा के साथ आग बिजली सब स्टेशन तक आ पहुंची। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वन कर्मियों और लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। काली कुमाऊं वन क्षेत्र के रेंजर राजेश जोशी ने बताया कि बाराकोट क्षेत्र के बिजली पास के जंगलों में लगी आग पर वन कर्मियों ने काबू पा लिया है। उन्होंने कहा कि कुछ अराजक तत्व जंगलों में आग लगा दे रहे हैं। इससे वनों को नुकसान हो रहा है। रेंजर ने कहा कि जंगल में आग लगाने वालों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें