फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आदर्श जिले वाले उप जिला अस्पताल लोहाघाट में नहीं मिल रहा बच्चों को इलाज

Fri, 29 Nov 2024 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदर्श चंपावत जिले के उप जिला अस्पताल लोहाघाट का हाल बेहाल है। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों के न होने से मरीजों का उचित तरीके से उपचार नहीं हो पा रहा है। अस्पताल में दो वर्षों से बाल रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त है।
विज्ञापन

जिले का सबसे अधिक ओपीडी वाले उप जिला अस्पताल में लोगों को बाल रोग विशेषज्ञ की सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। इस अस्पताल में तीन ब्लाॅक लोहाघाट, पाटी और बाराकोट की गरीब जनता की निर्भरता है। दूर-दूर से लोग अपने बच्चों का उपचार कराने लोहाघाट लाते हैं, जहां से उन्हें निराश लौटना पड़ता है। मजबूरी में लोग निजी अस्पतालों की दौड़ लगाते हैं। लोगों का कहना है कि जन प्रतिनिधि और लोगों ने कई बार अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग उठाई है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने अस्पताल में मानकों के अनुरूप विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती करने की मांग उठाई है।
उप जिला अस्पताल लोहाघाट में करीब दो साल से बाल रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त है। यहां तैनात बाल रोग विशेषज्ञ ने पूर्व में स्तीफा दे दिया था जिसके बाद से यहां बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हो पाई। लगातार उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जा रहा है। डॉ. सोनाली मंडल, चिकित्साधीक्षक लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें