फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बरेली यार्ड में पानी भरने से दिन की मेला स्पेशल ट्रेन स्थगित

Mon, 16 Jun 2025 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बरेली रेलवे स्टेशन के यार्ड में पानी भरने से सोमवार को दिन की मां पूर्णागिरि मेला स्टेशन ट्रेन का संचालन स्थगित रहा। टनकपुर से बरेली जाने वाले श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। इससे स्टेशन में दिन में श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। इसके बाद अन्य ट्रेनों से श्रद्धालुओं को बरेली जाना पड़ा।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि बरेली से सुबह 7:45 बजे चलने वाली मेला स्पेशल ट्रेन संख्या 05457 जो दोपहर 12 बजे टनकपु़र स्टेशन पहुंचती है, सोमवार को यह ट्रेन स्थगित हो गई। इससे दोपहर बाद 1:40 बजे लौटने वाली ट्रेन से श्रद्धालु नहीं जा सके। रेलवे सूत्रों ने बताया कि बरेली यार्ड में पानी भरने से ट्रेन स्थगित हुई है। श्रद्धालु इसके बाद नियमित ट्रेन 3:35 बजे डेमो बरेली, 6:20 बजे दोराई एक्सप्रेस, 6:36 बजे बरेली डेमो, रात 9:30 बजे मेला स्पेशल ट्रेन से रवाना हुए। बताया कि मेला भले ही समाप्त हो गया हो लेकिन अभी दो मेला स्पेशल ट्रेनों से श्रद्धालुओं का आना जारी है।
स्टेशन में मेला स्पेशल ट्रेन का इंतजार कर रहे बदायूं के श्रद्धालु रोहित पाल, लखीमपुर खीरी के मोहित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार की रात मां के दर्शन किए और 16 जून को सिद्धबाबा के दर्शन के बाद ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। बहरहाल, दिन भर श्रद्धालुओं के जमावड़े से रेलवे स्टेशन में मां के जयकारों की गूंज रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें